गोलगप्पे खाने पहुंची लड़की, दुकानदार से दर्जनों बार मांगा फ्री का पानी!
Last Updated:April 22, 2025, 18:52 IST
निशु तिवारी (@inishutiwari) एक कंटेंट क्रिएटर हैं. वो अक्सर सोशल मीडिया पर मजेदार चैलेंज से जुड़े वीडियोज पोस्ट करती हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो एक गोलगप्पे वाले के पास गोलगप्पे खाने…और पढ़ें
लड़की ने गोलगप्पे वाले से बार-बार मुफ्त का पानी मांगा. (फोटो: Instagram/@inishutiwari)
आजकल सोशल मीडिया पर चैलेंज वाले वीडियोज काफी पॉपुलर होते जा रहे हैं. कंटेंट क्रिएटर खुद से ही खुद को चैलेंज देते हैं और उसे पूरा करते हुए वीडियोज बनाते हैं. लोगों को ऐसे वीडियोज पसंद भी काफी आते हैं. हाल ही में एक लड़की ने भी अपने आपको अनोखा चैलेंज दिया. लड़की ने तय किया कि गोलगप्पे (Girl asks free water from golgappa seller) वाले दुकानदार से दर्जनों बार फ्री में पानी मांगेगी, जब तक वो खुद ही उसे न मना कर दे. लड़की ने ऐसा किया, मगर दुकानदार से उसे मना नहीं किया. पर उसने जो बात बोली, वो सुनकर लड़की के होश उड़ गए.
इंस्टाग्राम यूजर निशु तिवारी (@inishutiwari) एक कंटेंट क्रिएटर हैं. वो अक्सर सोशल मीडिया पर मजेदार चैलेंज से जुड़े वीडियोज पोस्ट करती हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो एक गोलगप्पे वाले के पास गोलगप्पे खाने पहुंचीं. मगर इस बीच उन्होंने खुद को एक चैलेंज दिया. उन्होंने तय किया कि वो गोलगप्पे वाले से तब तक फ्री का पानी मांगेंगी, जब तक वो उन्हें खुद से मना न कर दे.
गोलगप्पे वाले से मांगा मुफ्त का पानी
निशु किस शहर में हैं, ये तो नहीं पता लग पा रहा है, मगर उनके पीछे खड़ी कार का नंबर दिल्ली का है, इससे हम अंदाजा लगा सकते हैं कि ये वीडियो दिल्ली का है. वो गोलगप्पे वाले से पहले गोलगप्पे खा लेती हैं, उसके बाद फ्री का पानी मांगती हैं. शख्स भी उन्हें एक के बाद एक गोलगप्पे दे देता है. अंत में निशु मुफ्त का पानी मांगना शुरू करती हैं. गोलप्पे वाला भी बिना रुके पानी देता जाता है. एक वक्त आता है जब निशु खुद ही थक जाती हैं. तो वो खुद ही उस गोलप्पे वाले से पूछ लेती हैं कि वो कब तक उन्हें ऐसे मुफ्त में पानी दे सकते हैं, तो वो कहता है कि वो घर से साबुन ले आएं और नहां, लें, वो उन्हें नहला भी देगा, इतना पानी दे सकता है. ये सुनकर निशु भी झेंप गईं. कुछ देर में तीखे पानी से उनकी हालत बुरी हो गई, तो उन्होंने खुद ही पानी मांगाना बंद कर दिया.
वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 42 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि भइया भी डर गए. वहीं एक ने कहा कि भइया कि बद्दुआ घर जाकर निकलेगी, जितना भी मसाले वाला पानी पिया है. वहीं एक यूजर ने कहा कि भैया से सीधा अंकल बना दिया, वाह दीदी वाह!
और पढ़ें
Source – News18

