शख्स ने खोला ताला, बाहर दिखी दो आंखें, खौफ से लगा थर-थर कांपने!

Written by:

Last Updated:January 31, 2025, 11:43 IST

ट्विटर अकाउंट @AMAZlNGNATURE पर अक्सर जानवरों से जुड़े अजब-गजब वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें जिसमें एक व्यक्ति दरवाजे का ताला खोलता है और दरार से बाहर देखता है…और पढ़ें

शख्स ने खोला ताला, बाहर दिखी दो आंखें, खौफ से लगा थर-थर कांपने!

शख्स को दरवाजे के पीछे दो आंखें झांकती हुई नजर आईं. (फोटो: Twitter/@AMAZlNGNATURE)

हाइलाइट्स

  • दरवाजा खोलते ही शख्स को बाहर बाघ दिखा
  • वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले
  • ट्विटर पर जानवरों के अजब-गजब वीडियोज पोस्ट होते हैं

सोशल मीडिया पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति जैसे ही अपने घर का दरवाजा खोलता है, उसे बाहर दो आंखें अंदर झांकती हुई नजर आती हैं. नजारा देखकर वो डर से थर-थर कांपने लगता है और फौरन दरवाजा बंद कर लेता है. जब आपको पता चलेगा कि वो आंखें किसकी थीं, तो आप भी खौफ में आ जाएंगें!

ट्विटर अकाउंट @AMAZlNGNATURE पर अक्सर जानवरों से जुड़े अजब-गजब वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें जिसमें एक व्यक्ति दरवाजे का ताला खोलता है और दरार से बाहर देखता है उसे दो आंखें नजर आती हैं. वो आंखें एक बाघ की हैं. वो ये देखकर चौंक जाता है कि बाहर एक बाघ बैठा है. ये वीडियो कहां का है ये तो नहीं पता, पर बेहद खौफनाक लग रहा है.

दरवाजे के बहर बैठा था बाघ
सोचिए आप किसी दिन घर का दरवाजा खोलें और बाहर मौत नजर आए तो आप क्या करेंगे! ऐसा ही कुछ इस शख्स के साथ भी हुआ. उसने जैसे ही दरवाजे का ताला खोला और बाहर देखा तो उसके होश उड़ गए, क्योंकि बाहर एक बाघ बैठा हुआ था. शख्स ने उसे कुछ पल देखा और फिर धीरे से दरवाजा बंद करने लगा, पर तभी बाघ ने हमला कर दिया पर शख्स तब तक दरवाजा बंद कर चुका था.

वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि अब वो शख्स घर छोड़कर भाग जाए, क्योंकि वो अब उस बाघ का घर हो चुका है. एक ने कहा कि शख्स के हाथ के घाव देखकर लग रहा है कि शायद उसके साथ ये हादसा पहले भी हो चुका है. एक ने कहा कि दरवाजा बंद कर के उसे लॉक कर दो और फौरन एनिमल कंट्रोल वालों को बुलाओ!

homeajab-gajab

शख्स ने खोला ताला, बाहर दिखी दो आंखें, खौफ से लगा थर-थर कांपने!

और पढ़ें

Source – News18