सुहागरात से पहले गेम कर गई दुल्हन, मंडप पर लगाई पुलिस को फोन, फिर…
Last Updated:May 31, 2025, 23:12 IST
Ajab Gajab Shaadi: केरल के इडुक्की जिले में दुल्हन ने शादी से पहले पुलिस को कॉल कर शादी रोकने की गुहार लगाई. पुलिस ने दोनों पक्षों की सहमति से शादी रद्द कर दी. आइए इस खबर में जानते हैं कि आखिर दुल्हन ने ऐसा कदम…और पढ़ें
दुल्हन ने मंदिर में होने जा रही शादी से साफ इनकार कर दिया. (सांकेतिक फोटो)
हाइलाइट्स
- दुल्हन ने शादी से पहले पुलिस को फोन किया.
- पुलिस ने दोनों पक्षों की सहमति से शादी रद्द की.
- दुल्हन की ईमानदारी और साहस की सराहना हो रही है.
Ajab Gajab Shaadi: केरल के इडुक्की जिले से एक अनोखी घटना सामने आई है. जहां एक दुल्हन ने शादी से कुछ देर पहले ही पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर शादी रोकने की गुहार लगाई. यह मामला मरायूर के मेलाडी गांव का है जहां तमिलनाडु के तिरुपुर से आई दुल्हन ने मंदिर में होने जा रही शादी से साफ इनकार कर दिया.
मनोरमा की रिपोर्ट के अनुसार दूल्हा मेलाडी का रहने वाला था जबकि दुल्हन तिरुपुर की निवासी है. दोनों परिवार शादी के लिए एक दिन पहले गांव में जुटे थे और मंदिर के पास रुके हुए थे. शादी स्थल पर शादी की सजावट, भोजन और मेहमानों की व्यवस्था पूरी हो चुकी थी. सब कुछ तय समय के अनुसार चल रहा था.
लेकिन जैसे ही शादी का शुभ मुहूर्त आया, दुल्हन ने अचानक पुलिस कंट्रोल रूम 1012 पर फोन कर दिया. उसने कहा,
मैं इस शादी से खुश नहीं हूं. कृपया मेरी मदद करें.
थाने में हुई बात
दुल्हन की कॉल मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों के परिजनों के साथ दुल्हन और दूल्हे को स्थानीय थाने ले गई. वहां आपसी बातचीत और सहमति से शादी रद्द कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, दुल्हन शादी के लिए मन से तैयार नहीं थी और उसने खुद ही शादी रोकने का फैसला लिया. कोई जोर-जबरदस्ती या विवाद नहीं हुआ. सब कुछ शांति से निपटाया गया.
लोगों ने कहा – सही वक्त पर लिया फैसला
इस घटना के बाद शादी तो नहीं हुई लेकिन दुल्हन की ईमानदारी और साहस की सराहना हो रही है. स्थानीय लोग और सोशल मीडिया यूज़र्स इसे एक सशक्त कदम मान रहे हैं. दुल्हन ने यह भी साबित कर दिया कि जिंदगी की सबसे बड़ी साझेदारी सिर्फ रस्मों से नहीं अपने मन की मंजूरी से होती है.
About the Author
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, …और पढ़ें
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, … और पढ़ें
और पढ़ें
Source – News18

