Video: पतंग की डोरी में बांधा पटाखा, माचिस जलाकर छोड़ा, फिर…

  • January 20, 2025, 10:45 IST
  • ajab-gajab NEWS18HINDI

सोशल मीडिया पर कई बार लोग उलुल-जुलुल हरकतों का वीडियो शेयर कर देते हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाता है. आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं. मकर संक्रांति के दिन लोग जहां पतंगबाजी करने में व्यस्त थे, उस बीच वीडियो में नजर आ रहे लोगों को खुराफात सूझी. इन लोगों ने पतंग के धागे में पटाखा बांध दिया और उसमें आग लगा दी. इसके बाद वो पटाखा हवा में जाकर फटा, लेकिन हैरानी इस बात की है कि पतंग के धागे को कुछ नहीं हुआ.

Source – News18