सिर्फ 150 रुपये में साइकिल, इस दिन यहां कौड़ियों के भाव मिलेगी बाइक और कारें

Agency:News18 Bihar
Last Updated:February 10, 2025, 13:14 IST
रोहतास जिले में उत्पाद अधिनियम के तहत जब्त किए गए लगभग 200 वाहनों की नीलामी प्रक्रिया, इस माह 24 से 27 फरवरी के बीच अनुमंडल स्तर पर आयोजित की जाएगी. इस नीलामी में ट्रक, हार्वेस्टर, बाइक, कार के साथ-साथ साइकिल औ…और पढ़ें
प्रतीकात्मक तस्वीर
हाइलाइट्स
- 24 से 27 फरवरी को रोहतास में वाहन नीलामी होगी.
- 150 रुपये में साइकिल और 11,000 रुपये में रिक्शा मिलेगा.
- नीलामी सासाराम अनुमंडल कार्यालय में होगी.
रोहतास. रोहतास जिले में उत्पाद अधिनियम के तहत जब्त किए गए लगभग 200 वाहनों की नीलामी प्रक्रिया इस माह 24 से 27 फरवरी के बीच अनुमंडल स्तर पर आयोजित की जाएगी. इस नीलामी में ट्रक, हार्वेस्टर, बाइक, कार के साथ-साथ साइकिल और रिक्शा भी नीलाम किए जाएंगे. खास बात यह है कि जब्त की गई साइकिल मात्र 150 रुपये में और रिक्शा 11,000 रुपये में बेचा जाएगा. यह पूरी प्रक्रिया सासाराम अनुमंडल कार्यालय में संपन्न होगी.
मद्य निषेध और उत्पाद विभाग ने इस नीलामी के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. इसके अनुसार, नीलामी की प्रक्रिया 24 फरवरी को पहले चरण में सासाराम अनुमंडल कार्यालय में शुरू होगी. इस दिन 92 जब्त वाहनों की नीलामी की जाएगी, जिनमें दो साइकिल और एक रिक्शा भी शामिल है. अगर किसी कारणवश पहले चरण में नीलामी पूरी नहीं हो पाती है या किसी वाहन की बिक्री नहीं होती है, तो तीन मार्च को दोबारा नीलामी प्रक्रिया चलाई जाएगी.
कैसे लें नीलामी में भाग?
यदि आप भी कम कीमत में साइकिल खरीदना चाहते हैं, तो आपको केवल 15 रुपये अग्रिम जमा राशि (सुरक्षित जमा राशि) के रूप में जमा करने होंगे. यानी मात्र 15 रुपये देकर नीलामी में भाग लेने का मौका मिलेगा और यदि बोली जीत जाते हैं, तो सिर्फ 150 रुपये में साइकिल के मालिक बन सकते हैं. इसी तरह रिक्शा खरीदने के इच्छुक लोगों को भी निर्धारित अग्रिम राशि जमा करनी होगी.
किन वाहनों की होगी नीलामी?
इस नीलामी प्रक्रिया में विभिन्न प्रकार के जब्त किए गए वाहनों को शामिल किया गया है. इसमें बड़े और छोटे ट्रक, हार्वेस्टर, मोटरसाइकिल, कार, ऑटो-रिक्शा, साइकिल और हाथ रिक्शा तक शामिल हैं. कई वाहनों की स्थिति बेहतर बताई जा रही है, जिससे खरीदारों को अच्छा सौदा मिल सकता है.
यह भी पढ़ें- मछली पकड़ने गया मछुआरा, उसके हाथ लगी ऐसी चीज, दौड़ा-दौड़ा पहुंचा घर, तुरंत एक करोड़ की लग गई कीमत
क्यों की जाती है जब्त वाहनों की नीलामी?
प्रशासन जब्त किए गए वाहनों की नीलामी इसलिए करता है क्योंकि ये वाहन लंबे समय तक सरकारी गोदामों में पड़े रहते हैं और इनकी उचित देखभाल संभव नहीं हो पाती. इसके अलावा, नीलामी से प्राप्त राशि सरकार के राजस्व में वृद्धि करती है इसलिए अगर आप कम कीमत में साइकिल, रिक्शा या अन्य वाहन खरीदना चाहते हैं, तो यह सुनहरा मौका है. विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इच्छुक लोग निर्धारित तारीख पर अनुमंडल कार्यालय में पहुंचकर इस नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं. प्रशासन ने इस नीलामी को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संचालित करने का आश्वासन भी दिया है.
कम बजट में वाहन खरीदने का बढ़िया मौका
इस नीलामी से उन लोगों को खासा फायदा होगा, जो कम बजट में वाहन खरीदना चाहते हैं. खासकर साइकिल और रिक्शा खरीदने वालों के लिए यह शानदार अवसर है. प्रशासन ने इच्छुक लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अनुमंडल कार्यालय पहुंचें और नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते है.
Rohtas,Bihar
February 10, 2025, 13:12 IST
और पढ़ें
Source – News18

