बारह साल की उम्र में बनी थी मां, अब 26 साल की बेटी ने शेयर की अनोखी कहानी!

Last Updated:April 02, 2025, 17:43 IST

क्या आपने कभी सोचा है कि 12 साल की उम्र में मां बनना कैसा होगा? यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन यह एक सच्ची कहानी है. एक 26 वर्षीय महिला, डेनिएला मार्शल, ने अपनी अनोखी कहानी शेयर की है जिसमें उन्होंने बताया…और पढ़ें

बारह साल की उम्र में बनी थी मां, अब 26 साल की बेटी ने शेयर की अनोखी कहानी!

13 साल की उम्र में बनी थी मां. बेटी ने सुनाई कहानी वायरल हो रहा वीडियो

कहते हैं कि मां बनना किसी भी औरत के जीवन का सबसे खास पल होता है, लेकिन अगर यह जिम्मेदारी महज 13 साल की उम्र में आ जाए, तो यह किसी चुनौती से कम नहीं होगा. एक ऐसी ही अनोखी कहानी है 26 साल की डेनिएला मार्शल की, जिनकी मां और पिता महज 13 साल के थे, जब उनका जन्म हुआ था. अब, इतने सालों बाद, डेनिएला ने अपनी परवरिश और अपने माता-पिता के साथ अपने रिश्ते को लेकर सच्चाई दुनिया के सामने रखी और बताया कि आखिर कैसे इतनी सी उम्र में उनके पेरेंट्स ने उनकी इतनी अच्छी परवरिश की.

डेनिएला, जो कि एक सोशल मीडिया वीडियो क्रियेटर हैं. सोशल मीडिया पर उनके तकरीबन 10,000 फॉलोवर्स हैं. उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने दावा कि डेनिएला और उनके माता-पिता के इतने कम उम्र के अंतर के बावजूद वे दोस्त नहीं हैं. उनकी मां एक बेहद स्ट्रिक्ट परेंट हैं. वो हमेशा यही कोशिश करती हैं कि उनकी बेटी उस राह पर न चलें जिसपर वे खुद चली थीं.

कैसे शुरू हुआ कहानी
डेनिएला के पेरेंट्स की कहानी तब शुरू हुई जब उनके माता-पिता केवल 12 साल के थे और एक-दूसरे से मिले. उनका पिता उनके परदादी के यहां पले-बढ़े. एक ही परिवार में रहते हुए दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और फिर डेनिएला का जन्म हुआ. लेकिन उनकी मां से काफी समय तक उनका परिवार नाराज रहा, जिसके बाद डेनिएला की मां को शहर छोड़ बर्मिंघम जाना पड़ा. बर्मिंघम में डेनिएला की नानी रहती थीं. शुरुआती कुछ सालों में, उनके पिता को डेनिएला से मिलने की इजाजत नहीं थी. इतना ही नहीं डेनिएला की मां को अपनी पढ़ाई भी छोड़नी पड़ी, हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और दोबारा स्कूल गईं, अपनी पढ़ाई पूरी की और अच्छे नंबर लाए. उनकी मेहनत और स्ट्रग्ल ने साबित कर दिया कि अगर जज्बा हो, तो कुछ भी मुश्किल नहीं होता. डेनिएला ने गर्व से कहा कि उनकी मां ने न केवल खुद को संवार लिया बल्कि मुझे भी अच्छे से पाला-पोसा. जहां डेनिएला की मां काफी स्ट्रिक्ट हैं वहीं दूसरी तरफ डेनिएला पिता इस मामले में बड़े ही सुलझे, मजाकिया और एक अच्छे दोस्त हैं.

वीडियो हो रहा वायरल
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते ही डेनिएला की कहानी वायरल हो गई, उनकी वीडियो को 3.5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. लोग बढ़-चढ़ कर डेनिएला की मां कि तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘तुम्हारी मां को इतनी कम उम्र में मां बनने के बाद खुद को साबित करना पड़ा होगा. उन्होंने सच में कमाल कर दिखाया.’ वहीं, एक यूजर ने कहा, ‘इतनी कम उम्र में मां बनना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने तुम्हें बेहतरीन परवरिश दी है.’

homeajab-gajab

बारह साल की उम्र में बनी थी मां, अब 26 साल की बेटी ने शेयर की अनोखी कहानी!

और पढ़ें

Source – News18