क्या होता है DNA, ये कितने प्रकार के होते हैं? क्‍या आपको पता है सही जवाब

DNA and its types: सोशल साइट कोरा (Quora) पर अक्सर लोग कुछ ऐसे सवाल पूछते हैं, जिनका जवाब बहुत कम लोगों को ही पता होता है. हालांकि, उन सभी सवालों के जवाब इस प्लेटफॉर्म पर जुड़े यूजर्स ही देते हैं. यहां ऐसा ही एक सवाल पूछा गया है कि ‘DNA कितने प्रकार के होते हैं?’. जिसका जवाब पंकज, अविनाश शर्मा, मनीष कुमार सिंह और राज प्रजापति जैसे कई कोरा यूजर्स ने दिया है. जिन्हें पढ़ कर पता चलता है कि डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड (डीएनए) कई प्रकार के हो सकते हैं.

क्या होता है डीएनए?

What is DNA: अविनाश कुमार कोरा पर लिखते हैं कि, ‘डीएनए आनुवंशिक सूचनाओं को संग्रहित करने जबकि आरएनए सूचनाओं के स्थानांतरण व अभिव्यक्ति में सहायता करते हैं.’ वहीं कोरा यूजर पकंज कुमार ने लिखा, ‘DNA जीवों का सबसे महत्वपूर्ण आनुवंशिक सूत्र है, जो उनकी आनुवंशिक जानकारी को धारण करता है.’ इनके अलावा राज प्रजापति कोरा पर लिखते हैं कि ‘डीएनए के अंदर जीव से जुड़ी सभी सूचनाएं और जीवन को चलाने के जरूरी सभी निर्देश होते हैं.’ अगर सरल शब्दों में समझें तो यह किसी भी जीव की विशेषता होती है, इसलिए यह जीवों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है.

कैसी होती है डीएनए की संरचना?

What is the structure of DNA: राज प्रजापति आगे लिखते हैं कि ‘डीएनए की सबसे पहले खोज स्विस बायोकेमिस्ट जोहान फ्रेडरिक मिशर (Johannes Friedrich Miescher) ने 1869 में की थी, लेकिन उसकी संरचना की खोज जेम्स वॉटसन (James Watson) और फ्रांसिस क्रिक (Francis Crick) ने की थी. इन्होंने बताया था कि डीएनए की सरंचना डबल हेलिक्स (Double helix) होती है, जिसके लिए इन्हें 1962 में नोबल अवॉर्ड मिला था.’

कितने प्रकार के होते हैं डीएनए?

How many types of DNA are there: पंकज कोरा पर लिखते हैं कि डीएनए कई प्रकार के होते हैं. उनमें से उन्होंने तीन प्रकार डीएनए के नामों को बताया है, जोकि इस प्रकार हैं– 

1- माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए (mtDNA): इस प्रकार का डीएनए माइटोकॉन्ड्रिया में पाया जाता है, जो कोशिका में ऊर्जा पैदा करने वाली संरचनाएं हैं. 

2- प्लास्मिड डीएनए (Plasmid DNA): प्लास्मिड (Plasmids) बैक्टीरिया और कुछ अन्य माइक्रोऑर्गेनिज्म के डीएनए में पाए जाने वाले छोटी और गोलाकर टुकड़े होते हैं. इनमें एक्स्ट्रा जीन्स हो सकते हैं.

3- क्लोरोप्लास्ट डीएनए (Chloroplast DNA): इस प्रकार का डीएनए पौधों की हरित कोशिकाओं के क्लोरोप्लास्ट में पाया जाता है और यह प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया के लिए जरूरी होता है.

Tags: Ajab Gajab news, Viral news

Source – News18